उत्तर प्रदेशग्रेटर नोएडा

ग्रेटर नोएडा में दो मजदूरों की हत्या से हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी

Rahul Kumar Chief Editor News Speed Live

ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक निर्माणाधीन हॉस्टल के भीतर दो मजदूरों के शव बरामद हुए। डबल मर्डर की इस वारदात ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। घटना सीताराम इंस्टीट्यूट परिसर में बन रहे हॉस्टल की बताई जा रही है, जहां मजदूर काम कर रहे थे।

 

मामूली कहासुनी बनी मौत की वजह

पुलिस के मुताबिक, मृतक मजदूर करीब 15 दिन पहले ही काम के सिलसिले में ग्रेटर नोएडा आए थे और निर्माणाधीन हॉस्टल में ही रह रहे थे। शुरुआती जांच में सामने आया है कि मजदूरों के बीच शराब पीने के दौरान किसी बात को लेकर विवाद हुआ था, जो देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया।

 

डबल मर्डर के मृतकों की हुई पहचान

पुलिस जांच में डबल मर्डर में मारे गए दोनों मजदूरों की पहचान हो गई है। मृतकों में एक का नाम इंद्र बताया गया है, जो मेरठ के अब्दुल्लापुर इलाके का निवासी था, जबकि दूसरा मजदूर शीशपाल मेरठ के इंचौली क्षेत्र से संबंध रखता था। दोनों की उम्र करीब 45 वर्ष के आसपास बताई जा रही है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!