उत्तर प्रदेशग्रेटर नोएडा

सूरजपुर मण्डल की मासिक बैठक सम्पन्न, संगठन विस्तार और आगामी कार्यक्रमों पर विस्तृत चर्चा

Rahul Kumar Chief Editor News Speed Live

ग्रेटर नोएडा, 7 मई 2026 — भारतीय जनता पार्टी सूरजपुर मण्डल की मासिक बैठक आज मण्डल उपाध्यक्ष आदेश भड़ाना के आवास पर आयोजित हुई। बैठक में संगठन की मजबूती, बूथ सशक्तिकरण और आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक की अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष मनोज मावी ने की, जबकि संचालन मण्डल महामंत्री शक्ति रावल द्वारा किया गया।

बैठक को संबोधित करते हुए मण्डल प्रवासी एवं पूर्व जिला उपाध्यक्ष सेवानंद शर्मा ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने के लिये सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर काम करें और संगठन के आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए विधानसभा चुनाव 2027 में फिर एक बार भाजपा की सरकार बनेगी उसके लिए सभी कार्यकर्ता देव तुल्य जनता के कार्यों में अपनी सहभागिता सुनिश्चित कर उनके कार्यों को पूर्ण करने में सहयोग करें ।

बैठक में जिला महामंत्री धर्मेंद्र कोरी, मण्डल प्रभारी इंद्र नागर, पूर्व जिलाध्यक्ष किसान मोर्चा बिजेंद्र रावल, पूर्व मण्डल अध्यक्ष विजय रावल व मनोज भाटी, जिला मंत्री गायत्री तिवारी, पूर्व उपाध्यक्ष रवि जिंदल, जिला मीडिया प्रभारी कर्मवीर आर्य, मण्डल उपाध्यक्ष मुकेश भाटी, आदेश भड़ाना, मनोज तवर, शेखर नागर, हेमंत त्यागी, सुनील सोनिक सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।

इसके अलावा मण्डल की समस्त कार्यकारिणी, सभी शक्ति केंद्र प्रभारी और शक्ति केंद्र संयोजक भी बैठक में सक्रिय रूप से शामिल हुए और संगठन हित में अपने सुझाव रखे।

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी कार्यक्रमों को भव्य रूप से आयोजित करने के साथ-साथ बूथ स्तर पर संगठन को और अधिक सशक्त बनाया जाएगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!