रायबरेली के समाजसेवी प्रमोद यादव को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने जिला अध्यक्ष
पुष्पेंद्र कुमार संपादक // गौतम बुद्ध नगर यूपी

रायबरेली। गौ सेवा, साधु-संत सेवा और समाज सेवा के क्षेत्र में लंबे रायबरेली जिले का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है।
प्रमोद यादव ने वर्षों से गौ सेवा, साधु-संतों की सेवा तथा समाजहित के कार्यों में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उनके इसी समर्पण और सेवा भावना को देखते हुए अखिल भारतीय सनातन हिंदू महासभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. रेखा निषाद, राष्ट्रीय संयोजक बकुल गोस्वामी तथा राष्ट्रीय महासचिव एवं राष्ट्रीय संगठन प्रभारी हरिप्रसाद द्विवेदी ने उन्हें जिला अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी प्रदान की।
इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया कि प्रमोद यादव अपने पद की गरिमा को पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण भाव से निभाते हुए संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। साथ ही वे समाज सेवा, गौ रक्षा और सनातन संस्कृति के प्रचार-प्रसार में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
नवनियुक्त जिला अध्यक्ष प्रमोद यादव ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसे वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाएंगे तथा संगठन को मजबूत बनाने और समाजहित के कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे।
इस नियुक्ति पर क्षेत्र के समाजसेवियों, कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी की लहर है तथा सभी ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की है।




