उत्तर प्रदेशबदायूँबदायूं

थाना जरीफनगर पुलिस की कार्रवाई: शांति भंग करने वाले 12 अभियुक्त गिरफ्तार

राहुल कुमार संपादक

जरीफनगर। थाना जरीफनगर पुलिस ने क्षेत्र में शांति व्यवस्था भंग कर लड़ाई-झगड़ा करने वाले 12 लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया है।

जानकारी के अनुसार, रविवार दोपहर करीब 2:00 बजे पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश किया। पुलिस के मुताबिक सभी आरोपी आपसी विवाद के चलते मारपीट और हंगामा कर रहे थे, जिससे क्षेत्र की शांति व्यवस्था प्रभावित हो रही थी।

गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में चन्द्रकेश पुत्र देवेंद्र, सुरेश पुत्र छन्नू, अर्वेश पुत्र गनपत, मदनपाल पुत्र तेजराम, कुमरपाल पुत्र देवीराम, दिनेश शर्मा पुत्र ओमप्रकाश, किशन शर्मा पुत्र ओमप्रकाश, नरेश पुत्र मदनपाल, रामानंद पुत्र राजेश, गोविंद पुत्र भुवनेश, हरमोद पुत्र देवेंद्र सिंह निवासीगढ़ कादरचौक थाना जरीफनगर तथा कैलाश पुत्र चंद्रपाल निवासी मझोला शामिल हैं।

पुलिस ने सभी के खिलाफ शांति भंग की धाराओं में कार्रवाई कर उन्हें न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया है। थाना जरीफनगर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!