बिलासपुर क्षेत्र में होलिका दहन महोत्सव की धूम, संजय भैया तुगलपुर चेयरमैन ने दी शुभकामनाएं
राहुल कुमार संपादक // ग्रेटर नोएडा यूपी

ग्रेटर नोएडा के बिलासपुर क्षेत्र में होलिका दहन महोत्सव श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बिलासपुर के चेयरमैन संजय भैया ने क्षेत्रवासियों को होलिका दहन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और सभी के सुख-समृद्धि की कामना की।
चेयरमैन संजय भैया ने अपने संदेश में कहा कि होलिका दहन बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। यह पर्व हमें आपसी भाईचारे, प्रेम और एकता का संदेश देता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि त्योहार को शांति, सौहार्द और पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए मनाएं।
होलिका दहन के अवसर पर बिलासपुर और आसपास के गांवों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। महिलाओं और बच्चों ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और परिवार की सुख-शांति की प्रार्थना की।
क्षेत्र में जगह-जगह सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए, जिससे त्योहार शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ।
होलिका दहन महोत्सव के इस पावन अवसर पर पूरे क्षेत्र में उल्लास और उत्साह का माहौल रहा।




