जिला कारागार लुक्सर में रोटरी क्लब ग्रीन ग्रेटर नोएडा की अनूठी पहल – 40 महिला बंदियों की निःशुल्क मैमोग्राफी एवं पैप टेस्ट जांच
राहुल कुमार संपादक // ग्रेटर नोएडा यूपी

रोटरी क्लब ग्रीन ग्रेटर नोएडा द्वारा Dharamshila Cancer Foundation & Research Centre एवं DNSH के सहयोग से जिला कारागार, लुक्सर, गौतम बुद्ध नगर में महिला बंदियों के स्वास्थ्य संरक्षण हेतु एक निःशुल्क मैमोग्राफी एवं पैप टेस्ट शिविर का सफल आयोजन किया गया।*
*इस सेवा प्रकल्प के अंतर्गत 40 महिला बंदियों के पैप टेस्ट एवं मैमोग्राफी परीक्षण संपन्न किए गए। यह पहल महिलाओं में कैंसर की समय पर पहचान एवं जागरूकता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध हुई।*
*कार्यक्रम के सफल संचालन में जेल प्रशासन की ओर से जेल अधीक्षक श्री बृजेश कुमार, जेलर श्री संजय साही एवं फार्मासिस्ट श्री शिव शंकर गौतम का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ।*
*डिस्ट्रिक्ट 3012 कैंसर कमेटी की ओर से गेस्ट ऑफ ऑनर रो० सुशील चंडक एवं रो० अजय माथुर उपस्थित रहे।*
*“रोटरी क्लब ग्रीन ग्रेटर नोएडा का उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग तक स्वास्थ्य सेवाएँ पहुँचाना है। महिला स्वास्थ्य की सुरक्षा केवल चिकित्सा नहीं, बल्कि एक सामाजिक उत्तरदायित्व भी है।”*
*क्लब की ओर से अध्यक्ष रो० ऋषि के अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष रो० अतुल जैन एवं रो० संजय गर्ग ने सहभागिता निभाई।*




