उत्तर प्रदेशग्रेटर नोएडा

उत्तर भारत की पहली सेमीकंडक्टर इकाई का शिलान्यास CM योगी ग्रेटर नोएडा में करेंगे PM मोदी वर्चुअली जुड़ेंगे |

राहुल कुमार संपादक // ग्रेटर नोएडा यूपी

उत्तर भारत की पहली सेमीकंडक्टर इकाई का शिलान्यास 21 फरवरी को ग्रेटर नोएडा में होगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ यमुना विकास प्राधिकरण (यीडा) के सेक्टर-28 में बनने वाले इस सेमीकंडक्टर पार्क की आधारशिला रखेंगे। यह परियोजना फॉक्सकॉन (Hon Hai Precision Industry Co. Ltd.) और HCL के संयुक्त उद्यम ‘इंडिया चिप प्रा.लि.’ द्वारा लगभग 4000 करोड़ रुपये की लागत से 48 एकड़ क्षेत्र में विकसित की जा रही है।कंपनी 3706 करोड़ रुपए निवेश करेगी।

 

शिलान्यास समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल माध्यम से जुड़ेंगे, जबकि रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव भी उपस्थित रहेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस अवसर पर एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। इस परियोजना से लगभग 3000 प्रत्यक्ष रोजगार के अवसर सृजित होने की उम्मीद है।

वीवीआईपी कार्यक्रम और शिलान्यास समारोह की तैयारियों के मद्देनजर, जिलाधिकारी मेधा रूपम ने जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह और यमुना प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) राकेश कुमार सिंह के साथ प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान, कार्यक्रम स्थल पर मंच की मजबूती, अतिथि दीर्घा, और मीडिया गैलरी की व्यवस्था का जायजा लिया गया। हैलीपैड स्थल पर सुरक्षा मानकों, बैरिकेडिंग, फायर ब्रिगेड, और एम्बुलेंस की तैनाती की समीक्षा की गई। संबंधित अधिकारियों को पार्किंग, निर्बाध विद्युत आपूर्ति, पेयजल, साफ-सफाई, और सुचारू यातायात प्रबंधन के कार्यों को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए गए।

 

जेवर में स्थापित होने वाला यह सेमीकंडक्टर पार्क उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण साबित होगा। इस परियोजना से क्षेत्र में सहायक उद्योगों का भी विकास होगा, जिससे जेवर एक प्रमुख औद्योगिक केंद्र के रूप में उभरेगा।

 

वहीं,इस इकाई के लगने के बाद सेमीकंडक्टर के मामले में भारत की आत्मनिर्भरता बढ़ेगी। वहान कंप्यूटर लैपटॉप सेल फोन आदि में सेमीकंडक्टर सबसे अहम पार्ट है।

 

  1. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जेवर आगमन के कारण, 21 फरवरी को सुबह 7 बजे से रात 10 बजे तक नोएडा-ग्रेटर नोएडा और यमुना एक्सप्रेस-वे पर भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। यातायात पुलिस ने सेक्टर-28 स्थित कार्यक्रम स्थल के लिए रूट डायवर्जन और अलग-अलग पार्किंग जोन निर्धारित किए हैं। आपातकालीन सेवाओं को इस प्रतिबंध से छूट दी गई है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!