मुरादाबाद

शिव सैनिकों ने महानगर में जगह-जगह करा वैलेंटाइन डे के खिलाफ उग्र प्रदर्शन।

कैलाश कुमार जिला रिपोर्टर // मुरादाबाद यूपी

शिवसेना के पदाधिकारियों ने आज मुदित उपाध्याय,शिबू पांडे,आकाश आर्य और अरुण ठाकुर के नेतृत्व में दो पहिया वाहन पर रैली निकालकर वैलेंटाइन डे मुर्दबाद, लव-जिहाद मुर्दबाद के नारे लगाते हुए भारतीय संस्कृति की रक्षा करने के लिए महानगर के प्रमुख स्थानों पर प्रदर्शन करा जिनमें लाइनपार,प्रकाश नगर चौराहा,कपूर कंपनी,स्टेशन रोड ताड़ीखाना,जेल रोड,कांठ रोड,वेव सिनेमा मुख्य स्थान रहे। शिव सैनिकौं ने इन क्षेत्रों में इकाइयां बनाकर वेव सिनेमा से पोस्टर हटाए दुकानों, रेस्टोरेंटों और होटलों पर लगे वैलेंटाइन डे के सजावटी सामानो को भी उतरवाया, इसके बाद अंत में वैलेंटाइन डे का पुतला भी फूंका। कार्यक्रम के बाद शाम में शिव सैनिकों ने पुलवामा में शहीद हुए जवानों की याद में मोन रखकर शहीदी दिवस भी मनाया। आज के कार्यक्रम में मुख्तः मुदित उपाध्याय,शिबू पांडे,अरुण ठाकुर,आकाश आर्य,उमेश ठाकुर,पंकज पाल,जीतू,विशाल सैनी,सुरेश सैनी,राहुल,विक्की कश्यप,प्रदीप ठाकुर,मयंक सैनी आदि युवा सेना और विद्यार्थी सेना के वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!