वैलेंटाइन डे के विरोध में शिव सैनिकों ने होटल और गिफ्ट सेंटरों को दिए चेतावनी पत्र।
कैलाश कुमार जिला रिपोर्टर // मुरादाबाद यूपी

शिवसेना जिला प्रमुख वीरेंद्र अरोड़ा के निर्देशों पर युवा सेना महानगर प्रमुख शिबू पांडे के नेतृत्व में 50 युवा शिव सैनिकों की इकाई ने महानगर के विभिन्न रेस्टोरेंट, होटल, मॉल और गिफ्ट गैलरी प्रतिष्ठानों पर जाकर वैलेंटाइन डे का विरोध करने के लिए पत्र दिया। जिनमें मुख्तः राजन होटल होटल ग्रैंड सांई, कक्कड़ गिफ्ट शॉप, होटल राज महल, कुंदन रेस्टोरेंट, सुगंध रेस्टोरेंट, नंदन रेस्टोरेंट, केएफसी रेस्टोरेंट, वेव मॉल आदि वरिष्ठ प्रतिष्ठान रहे। शिव सैनिकों का कहना है कि यह भारतीय संस्कृति पर हमला है व सभी व्यापारी उनका सहयोग करें अन्यथा शिवसेना खुलेआम उग्र विरोध प्रदर्शन करेगी। आज के कार्यक्रम में मुझे उपाध्याय, शिबू पांडे,आकाश सिंह, अरुण ठाकुर, उमेश ठाकुर, मयंक सैनी, जीतू,विक्की, महेश आदि युवा सेना के वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे।




