बसंत पंचमी एवं गीता जयंती के उपलक्ष्य में दिन गुरुवार को श्री बालाजी मानव सेवा समिति द्वारा सन राइज एकेडमी स्कूल दादरी के बच्चों को सनातन जीवन दर्शन एवं ज्ञान वर्धन हेतु स्कूल के बच्चों की माँग पर प्रबोधिनी भगवत गीता जी की 251 पुस्तक श्री बालाजी मानव सेवा समिति द्वारा भेंट की गई।
राहुल कुमार संपादक

संस्था के संस्थापक प्रबंधक श्रीमान सतेन्द्र राघव ने संस्था पदाधिकारियों के साथ भगवत गीता वितरण कार्यक्रम में भाग लिया ।
समिति के संस्थापक प्रबंधक सतेन्द्र राघव ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि हमारी संस्था भारतीय संस्कृति एवं संस्कार परम्परा को बनाए रखने के लिए दृढ़ संकल्पित हैं I
उन्होंने आगे कहा कि भारतीय संस्कृति जीवन शैली में भगवत गीता जी सेवा व संस्कार का मूल आधार है।
प्रकृति एवं सृष्टि के संवर्धन में हमारी भगवत गीता में ज्ञान का संदेश बसा हुआ है, गीता जी के ज्ञान बिना भारतीय संस्कृति अधूरी है,गीता का अध्ययन करने से सनातन जीवन दर्शन को एक बड़ा आधार मिलता है,और इसलिए गीता का सदैव अध्ययन करते रहना चाहिए I
श्री बालाजी मानव सेवा समिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्रीमान मुकेश यादव ने बताया कि गीता का अध्ययन करने से साक्षात भगवान श्री कृष्ण की लीलाओं का दर्शन एवं उनके द्वारा सनातन समाज को सशक्त मार्गदर्शन देने का जो आधार है वह हमें अपने जीवन को वसुधैव कुटुंबकम जैसी परंपरा की ओर आकर्षित करता है।
गीता जी को पढ़ने एवं पूजा अर्चना से मन को शांति मिलती है I
विद्यालय के प्रिंसिपल श्रीमान नवीन रावल ने संस्था के सभी पदाधिकारियों का अपने विद्यालय की ओर से हार्दिक अभिनंदन एवं स्वागत करते हुए संस्था के कार्यों का उल्लेख कर संस्था के पदाधिकारीयों का उत्साहवर्धन किया।
इस अवसर पर संस्था की ओर से श्रीमान अरुण गर्ग श्रीमान आशीष बंसल श्रीमान महेंद्र कुमार वर्मा श्रीमान जय प्रकाश सिंह,संस्कार पाठशाला संयोजिका बीना आरोड़ा, रीना गुप्ता आदि की उपस्थिति रही I




