उत्तर प्रदेशग्रेटर नोएडा

खेरली पेट्रोल पंप के सामने जलभराव से बढ़ी परेशानी नाले की खराब व्यवस्था पर उठे सवाल |

राहुल कुमार संपादक // ग्रेटर नोएडा यूपी

  • ग्रेटर नोएडा के खेरली पेट्रोल पंप के सामने नाले की व्यवस्था लंबे समय से खराब पड़ी हुई है, जिसके चलते क्षेत्र में जलभराव की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है। पानी की निकासी का समुचित इंतजाम न होने के कारण सड़क पर गंदा पानी जमा हो रहा है, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार संबंधित विभाग को शिकायत दी गई, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं निकाला गया। जलभराव के कारण सड़क फिसलन भरी हो गई है और कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। खासतौर पर पेट्रोल पंप के सामने पानी जमा होने से वाहन चालकों को खतरा बना रहता है।

आरोप है कि ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण के कर्मचारी इस समस्या को लेकर लापरवाही बरत रहे हैं। यदि समय रहते नाले की सफाई और मरम्मत नहीं कराई गई तो स्थिति और गंभीर हो सकती है।

क्षेत्रवासियों ने प्राधिकरण के उच्च अधिकारियों से मांग की है कि जल्द से जल्द नाले की व्यवस्था दुरुस्त कर जल निकासी सुनिश्चित की जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके और किसी संभावित हादसे से बचा जा सके।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!