उत्तर प्रदेशग्रेटर नोएडा

घंघौला पुलिस चौकी के पास जलभराव बना जानलेव कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा

राहुल कुमार संपादक // ग्रेटर नोएडा यूपी

ग्रेटर नोएडा के घंघौला पुलिस चौकी के पास लंबे समय से भीषण जलभराव की समस्या बनी हुई है। हालात ऐसे हैं कि लोग अपनी गाड़ियां निकालने के लिए शॉर्ट रास्तों का सहारा लेने को मजबूर हो जाते हैं, जिससे हादसों का खतरा लगातार बना रहता है।

घंघौला पुलिस चौकी के ठीक सामने बनी पुलिया पूरी तरह से टूट चुकी है, लेकिन इसके बावजूद इस मार्ग से रोजाना हजारों वाहन गुजरते हैं। यह सड़क सिकंदराबाद और परी चौक को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग है, जिस पर दिन-रात भारी ट्रैफिक रहता है। जलभराव के कारण सड़क और नाले का अंदाजा नहीं लग पाता, जिसके चलते कई बार वाहन फंस जाते हैं और कई वाहन नाले में गिर चुके हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार प्रशासन और संबंधित विभागों को इस समस्या की जानकारी दी जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। बारिश के दौरान हालात और भी भयावह हो जाते हैं, जिससे कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है।

क्षेत्रवासियों ने जिला प्रशासन, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण और पुलिस विभाग से मांग की है कि जल्द से जल्द टूटे हुए पुलिया की मरम्मत कराई जाए और जलभराव की स्थायी समाधान निकाला जाए, ताकि किसी की जान जोखिम में न पड़े।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!