राहुल कुमार पत्रकार: जनता की आवाज़ बनकर उठाते हैं हर मुद्दा
NEWS SPEED LIVE UPDATES BREAKING NEWS
नोएडा : गौतम बुद्ध नगर। आज के दौर में जब पत्रकारिता कई चुनौतियों से गुजर रही है, ऐसे समय में राहुल कुमार, वरिष्ठ पत्रकार व न्यूज़ स्पीड लाइव, जनता की आवाज़ को मजबूती से उठाने का काम कर रहे हैं। ज़मीनी मुद्दों पर आधारित उनकी रिपोर्टिंग ने उन्हें आम लोगों के बीच एक भरोसेमंद पत्रकार के रूप में स्थापित किया है।

न्यूज़ स्पीड लाइव के माध्यम से राहुल कुमार ने कई ऐसे मुद्दों को उजागर किया है, जिन पर प्रशासन को संज्ञान लेना पड़ा। उनकी निष्पक्ष, निर्भीक और तथ्यपरक रिपोर्टिंग ही उनकी पहचान है। जनता की समस्याओं को केवल दिखाना ही नहीं, बल्कि समाधान तक आवाज़ पहुंचाना उनका उद्देश्य रहता है।
स्थानीय लोग भी राहुल कुमार की पत्रकारिता की सराहना करते हैं और उन्हें जनता की सच्ची आवाज़ बताते हैं। वे मानते हैं कि राहुल कुमार जैसे पत्रकार लोकतंत्र के चौथे स्तंभ को मजबूती प्रदान कर रहे हैं।
न्यूज़ स्पीड लाइव परिवार को ऐसे जुझारू और ईमानदार पत्रकार पर गर्व है, जो निरंतर समाज और जनता के हित में पत्रकारिता को एक मिशन के रूप में निभा रहे हैं।




