मध्य प्रदेश

मां दुर्गा की प्रतिमा पंडालों में हो रही स्थापित:,9 दिनों तक होगी मां के अलग-अलग रूपों की पूजा

धरम सिंह ठाकुर // ब्यूरो चीफ : जिला डिंडोरी मध्यप्रदेश।

डिंडोरी। डिंडौरी जिले मुख्यालय सहित सभी विकासखंड में शारदीय नवरात्रि का कल से शुभारंभ हो गया है। वहीं जिले भर के दुर्गा पंडालों में मां दुर्गा की प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं। कई स्थानों पर रात में ही प्रतिमाएं स्थापित कर दी गई हैं। जबकि कई स्थानों पर दुर्गा प्रतिमा स्थापित करने को लेकर तैयारियां की जा रही है। पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। दरअसल नवरात्रि के पहले दिन कलश स्थापना के साथ मां शैलपुत्री की पूजा की जाती है। मां शैलपुत्री को सौभाग्य की देवी माना जाता है। हिमालय पर्वत में जन्म लेने के कारण उन्हें शैलपुत्री कहा जाता है। नवरात्रि के नौ दिनों में मां दुर्गा के अलग-अलग रूपों की पूजा होती है। दूसरे दिन ब्रह्मचारिणी, तीसरे दिन चंद्रघंटा, चौथे दिन कूष्मांडा और पांचवें दिन स्कंदमाता की पूजा की जाती है। छठे दिन कात्यायनी, सातवें दिन कालरात्रि, आठवें दिन महागौरी और नौवें दिन सिद्धिदात्री माता की पूजा होती है। प्रत्येक देवी का अपना विशेष रंग और महत्व है। शैलपुत्री का पीला, ब्रह्मचारिणी का सफेद, चंद्रघंटा का लाल, कूष्मांडा का रॉयल ब्लू और स्कंदमाता का पीला रंग है। कात्यायनी का हरा, कालरात्रि का काला, महागौरी का नारंगी और सिद्धिदात्री का हरा रंग माना जाता है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!